देवकी-वासुदेव कष्ट का वर्णन सुन भाव विभोर हुए श्रोता
मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पताही जगन्नाथ ब्रह्मर्षि नगर में चल रहे सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन सोमवार को कथावाचक गौतम कृष्ण महाराज ने प्रभु कृष्ण के जन्मोत्सव, नन्दोत्सव कृष्ण लीला का विस्तार से वर्णन किया। देवकी-वासुदेव के कष्ट और वासुदेव जी के द्वारा नन्हे कृष्ण को यमुना पार कर गोकुल नंद बाबा के घर ले जाने के दृश्य का वर्णन सुन श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा से पूर्व सुबह में भागवत पाठ की गयी। उसके बाद सामूहिक रुद्राभिषेक फिर भक्ति गीत का आयोजन हुआ। इसमें शिवहर के सतीश पांडये ने अपनी प्रस्तुति दी। कृष्ण जन्मोत्सव कथा के दौरान पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा शामिल हुए। यह भी पढ़ें- संसार में ईश्वर ही परम सत्य : गौतम कृष्ण मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर, संयोजक संजय कुमार सिंह, कोषाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.