देवकाली क्षेत्र में जली एबीसी, परेशान रहे उपभोक्ता
अयोध्या, मई 15 -- अयोध्या, संवाददाता। शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। मंडल मुख्यालय होने के बाद भी रामनगरी को 24 घंटे बिजली मिलना सपना बना हुआ है। शुक्रवार को भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घंटे बिजली गोल रही। जिसके कारण इस भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पेयजल का संकट और इनवर्टर की जवाब देने से व्रत की तैयारियों में जुटी महिलाओं को खास दिक्कतें हुई। नाका और देवकाली क्षेत्र में शुक्रवार को पूरे दिन बिजली कटौती से लगभग 40000 की आबादी का गर्मी में बुरा हाल रहा। देवकाली वजीरगंज मार्ग पर सरस्वतीपुरम कालोनी में पांच घंटे में दो बार एबीसी जलने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। देर शाम तक बिजली कर्मी उसे दुरस्त करने में जुटे रहे।
बिजली विभाग की समस्याएँ देवकाली में मक्खापुर के पास लोक निर्माण विभाग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.