अयोध्या, अप्रैल 27 -- अयोध्या, संवाददाता। डाक विभाग ने ग्राहकों की सुविधा के लिए नगर के देवकाली स्थित मनूचा तिराहे पर प्रवर अधीक्षक डाकघर हरे कृष्ण यादव ने फीता और केक काटकर देवकाली उपडाकघर का उदघाटन किया। अब ग्राहकों को प्रधान डाकघर या अन्य जगह भटकने की तरूरत नहीं पड़ेगी। सभी प्रकार की सेवाएं उप डाकघर पर उपलब्ध हो सकेंगी। प्रवर अधीक्षक ने बताया कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उप डाकघर से मिल सकेगा। जनता को डाकघर व बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए पास-पड़ोस के डाकघरों में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इस डाकघर से स्पीड पोस्ट, पार्सल, बचत खाता, आरडी, समयावधि, मासिक आय योजना, किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत पत्र, धन निकासी व जमा करने, डाक, मनी आर्डर भेजने, सीबीएस एवं एटीएम व अन्य सुविधा मिलेगी। इस दौरान परिवाद निरीक्षक भीम प्रसाद, ज्...