गाजीपुर, फरवरी 6 -- देवकली। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली ग्राम में बुधवार की रात में घर का ताला तोड़कर बलवन्त कन्नौजिया के घर से चांदी का पायल, साउन्ड, गेहूं, कैलाश कन्नौजिया के घर से बर्तन सहित अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी की जानकारी सुबह हुई। जब अगल बगल के लोगों ने ताला टूटा तथा सामान बिखरा देखा। सूचना के अनुसार बलवन्त परिवार सहित रिश्तेदारी में गया था। चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलने रामपुर माझां पुलिस ने घटना पर जाकर जानकारी ली। चोरी की घटना से लोग दहशत में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.