देवकली मंदिर में भाजपाइयों ने किया जलाभिषेक, प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना
औरैया, जून 10 -- औरैया, संवाददाता। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवकली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने किया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन तथा राष्ट्रसेवा के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की प्रार्थना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। यह भी पढ़ें- मोदी के नेतृत्व में सुशासन और सेवा का नया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.