लखीमपुरखीरी, मई 16 -- ज्येष्ठ मास के अति दुर्लभ संयोग पर श्रीमती चन्द्रकला आश्रम संस्कृत विद्यापीठ देवकली तीर्थ स्थल में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। यहां रविवार से एक माह तक अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ किया, जाएगा जो 17 जून तक चलेगा। कार्यक्रम का संचालन महंत आचार्य प्रमोद दीक्षित के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ के साथ साथ भजन कीर्तन, सत्संग एवं धार्मिक प्रवचनों का भी आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...