देवकली तीर्थ स्थल पर अखंड पाठ शुरू
लखीमपुरखीरी, मई 18 -- फरधान। देवकली तीर्थ स्थल स्थित श्रीमती चंद्रकला आश्रम, संस्कृत विद्यापीठ में ज्येष्ठ (पुरुषोत्तम मास) के शुभ अवसर पर एक माह का अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ आयोजित किया जा रहा है। यह भव्य आध्यात्मिक अनुष्ठान पूज्य संतों के सान्निध्य एवं महंत आचार्य प्रमोद दीक्षित जी महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। मानस पाठ का शुभारंभ रविवार से हुआ है, जिसका समापन 15 जून 2026 को होगा। महंत आचार्य प्रमोद दीक्षित ने सभी मानस प्रेमियों एवं धर्मानुरागियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है। यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास: राधे कृपा परिवार का उत्सव आरंभ यह भी पढ़ें- कोयल मर्याद मंदिर पर 30 दिवसीय रामचरित मानस पाठ शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.