देवकली तीर्थ में होगा 'श्री हरि माया चरित' का अखंड पाठ
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- गोला गोकर्णनाथ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देवकली तीर्थ स्थित श्रीमती चंद्रकला आश्रम एवं संस्कृत विद्यापीठ में अमर कथा श्री हरि माया चरित का अखंड पाठ आयोजित किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण के नाम गुणों और लीलाओं का स्मरण करते हुए कथा का श्रवण कराया जाएगा। कथा व्यास श्री हरिनाम जी महाराज होंगे जबकि आयोजन महंत प्रमोद जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार कथा सुनने से मन को शांति और चित्त को स्थिरता प्राप्त होती है। इससे भक्ति एवं श्रद्धा की वृद्धि होती है और जीवन में सदाचार और सकारात्मक विचारों का संचार होता है। यह भी पढ़ें- शक्तिधाम मंदिर में 4 सितंबर को होगा जन्माष्टमी महोत्सव कथा और सत्संग से चिंता भय एवं नकारात्मकता से राहत मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.