देवऋषि नारद जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन
बुलंदशहर, मई 17 -- विश्व संवाद केंद्र मेरठ की ओर से शहर के कलश होटल में देवऋषि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200वें वर्ष के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के दायित्व, राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका, भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षता मुकुल शर्मा ने की। मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह रहे। संचालन अखंड प्रताप सह विभाग प्रचार प्रमुख ने किया, जबकि विभाग प्रचार प्रमुख अजय गोयल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मुख्य वक्ता ने कहा कि सशक्त पत्रकारिता के लिए अध्ययन, लेखन और प्रभावी संवाद आवश्यक हैं। संगोष्ठी में देवऋषि नारद को संवाद, सूचना और समाजहित में संदेश संप्रेषण का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में योगेश कुमार एडवोकेट, मनवीर सिंह, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.