देल्हूपुर के हत्यारोपी दो गैंगस्टर प्रयागराज से गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। हत्या, जानलेवा हमले सहित कई अन्य मामले में आरोपी देल्हूपुर के दो गैंगस्टर को मामले के विवेचक एसओ मानधाता और स्वॉट ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों का चालान कर दिया गया। देल्हूपुर पुलिस ने इलाके के तौंकलपुर निवासी सगे भाई मो. सलमान और गुफरान पर दर्ज हत्या, जानलेवा हमले सहित अन्य मुकदमों के चलते गैंगस्टर लगाया था। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। मामले के विवेचक एसओ मानधाता धनंजय राय, स्वॉट प्रभारी अमित चौरसिया प्रयागराज के झूंसी स्थित अंदावा चौराहा में एक होटल से दोनों को गिरफ्तार किया। सीओ रानीगंज प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि मो. सलमान पर देल्हूपुर, रानीगंज, फतनपुर, मानधाता, सोरांव में 10 और गुफरान पर सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.