रांची, अप्रैल 9 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। माड़दु स्थित देलबेड़ा शिव मंदिर परिसर में आयोजित चैत्र महोत्सव के चौथे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में विशेष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा राम कथा पाठ और घट विसर्जन संपन्न हुआ। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आयोजन समिति के संरक्षक सुदेश कुमार महतो शामिल हुए और श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.