देर से भुगतान पर मिले छह प्रतिशत ब्याज
मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के अतिथि गृह में बुधवार को शिक्षक-शिक्षकेतर पेंशनधारी समाज की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि कुलपति को ज्ञापन देकर विलंब से हुए पेंशन भुगतान का छह प्रतिशत ब्याज जोड़कर देने की मांग की जाये। पेंशनरों का कहना था कि विवि की गलती का खामियाजा पेंशनरों को भुगतना है। पेंशन भुगतान के लिए शिक्षा मंत्री से भी प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। समाज के अध्यक्ष प्रो. कृष्ण कांत सिन्हा और महामंत्री प्रो. कृष्ण मोहन प्रसाद और इंद्र कुमार दास ने कहा कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो विवि में आठ जुलाई को धरना-प्रदर्शन होगा। यह भी पढ़ें- वेतन-पेंशन को लेकर शिक्षक संघ ने किया धरना-प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.