देर से पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों से एसडीएम ने मांग स्पष्टीकरण
मऊ, मई 11 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिषेक गुप्ता ऑप्टोमेट्रिस्ट तथा विश्वजीत कुमार लैब टेक्नीशियन के देरी से पहुंचने पर दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा। चिकित्सकों को निर्देशित किया कि शासन के नियमों का शत प्रतिशत पालन किया जाए एवं जिस चिकित्सक की ड्यूटी हो वह नियम अनुसार अपने ड्यूटी पर बने रहे। जिससे दूर दराज से आने वाले मरीजों को इधर-उधर न भटकना पड़े। निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष, प्रयोगशाला कक्षा, कोल्ड चैन रूम की व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी दवाएं दावों का स्टॉक की भी जांच की। जबकि कोल्ड चैन रूम में आवश्यक साफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.