मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता 'नगर निगम आपके द्वार' कार्यक्रम में मंगलवार को देर से पहुंचे विकास शाखा प्रभारी दीपेंद्र सिंह को मेयर निर्मला देवी ने फटकार लगाई। साथ ही आगे से समय पालन की हिदायत दी। जेल चौक स्थित अंचल पांच के कार्यालय में आयोजन हुआ। इस दौरान वार्ड संख्या 42 की पार्षद अर्चना पंडित ने निगम कार्यालय में सड़क निर्माण से जुड़ी फाइल गायब होने की शिकायत की। कहा कि आवेदा हाईस्कूल के पास 25 लाख की योजना की फाइल को जेई से लेकर उन्होंने खुद नगर आयुक्त को दिया था। फाइल का अब अता-पता नहीं है और काम अधूरा है। कार्यक्रम के बाद चंदवारा में पानीकल चौक स्थित वाहन यार्ड के निरीक्षण के क्रम में वाहनों की सर्विसिंग में हो रही देरी पर मेयर ने नाराजगी जताई। समय पर सर्विसिंग व अन्य काम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पक्की सराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.