मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों के शिक्षक देर से संस्थान में आ रहे हैं और जल्दी चले जा रहे हैं। विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा में यह मामला सामने आया है। विभाग ने मार्च महीने की शिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा की है। इसमें 100 से अधिक शिक्षक देर से आकर जल्दी कॉलेज से जाते हुए पाए गए हैं। विभाग ने समीक्षा रिपोर्ट सभी कॉलेजों को भेज दी है।इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षकों के आने का समय सुबह 10 बजे और लौटने का समय शाम पांच बजे है। लेकिन, ये शिक्षक सुबह 10 के बाद पहुंचकर शाम पांच बजे के पहले चले जा रहे हैं। विभाग ने इन शिक्षकों को चिह्नित भी कर लिया है और संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को इसकी सूची भेज दी है। विभाग ने शिक्षकों की छुट्टी का डाटा भी प्राचार्यों को भेजा है। इंजीनियरिंग कॉ...