सीतामढ़ी, जुलाई 4 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। जिले के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए अब समय पर विद्यालय पहुंचना अनिवार्य होगा। विद्यालय में देर से पहुंचने या निर्धारित समय से पहले निकलने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है।

नई व्यवस्था का प्रभाव नई व्यवस्था के तहत अब शिक्षकों का वेतन ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर तैयार होगा। यदि कोई शिक्षक तीन बार देर से विद्यालय पहुंचते है या समय से पहले स्कूल छोड़ते है तो उनके एक दिन के वेतन की कटौती की जाएगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिला डीईओ को निर्देश जारी कर नई व्यवस्था को सख्ती से लागू कराने को कहा है। इसका असर जिले के सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों पर पड़ेगा।

उपस्थिति की निगरानी विभाग क...