देर से आने पर पूछने पर पति और देवर ने महिला को पीटा
मेरठ, जून 23 -- पति के देर से घर आने को लेकर हुई कहासुनी पर पति और देवर ने महिला से मारपीट कर दी। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला को दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया। थाने पर दी तहरीर में जीतपुर निवासी रचना ने बताया कि सोमवार रात लगभग 11:30 बजे उसका पति घर पहुंचा, जिस पर उसने पति से देर रात घर आने का कारण पूछा तो दोनों में नोकझोंक हो गई। दोनों के तेज आवाज में बोलने पर देवर विकास भी वहां पहुंच गया। जिस पर दोनों भाइयों ने मिलकर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप उसने कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.