कानपुर, मार्च 5 -- मसवानपुर निवासी विशाल तिवारी एक कंपनी में डिलीवरी का काम करते है। उन्होंने बताया कि बुधवार वह आर्डर लेकर बारासिरोही के पास कांति टावर के सामने पहुंचे थे। जहां आर्डर करने वाले पवन वर्मा ने देर से आने की बात करते हुए गाली गलौज की। विरोध पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे कान फट गया और वह बेहोश हो गए। होश आने पर पुलिस को सूचना दी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.