पाकुड़, जून 30 -- विगत एक सप्ताह से दिनभर कड़ी धूप व उमस भरी गर्मी का रहना तथा शाम ढलते ही मेघ गर्जन, हवा के साथ झमाझम बारिश का सिलसिला सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे भी जारी रहा। दिनभर की कड़ी धूप व उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक मेघ गर्जन, हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। प्रखंड क्षेत्र की पुरानी परंपरा के अनुसार हवा, मेघ गर्जन व बारिश के शुरू होते ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि बारिश होने से लोगों को दिन भर की उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, जुलाई में अच्छी वर्षा के आसार हालांकि मानसून के ससमय आने के बावजूद मानसून के अनुरूप बारिश नहीं होने से धान के बिचड़े की तैयारी को लेकर किसानों में चिंता व्याप्त थी। सोमवार शाम को हुई झमाझम बारिश से ऐसे क...