अयोध्या, मार्च 13 -- अयोध्या, संवाददाता। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें एक सिलेंडर लेने के जूझना पड़ रहा है लेकिन बड़े होटल और रेस्टोरेंट निर्बाध चल रहे हैं। संचालक बताते हैं कि देर शाम एलपीजी की कालाबाजारी शुरू हो जाती है जो रात तक चलती है लेकिन अधिकारी अनजान हैं। उपभोक्ता बताते हैं कि ज्यादातर घरों के मुखिया इन दोनों सारे काम छोड़कर गैस सिलेंडर लेने के लिए परेशान हैं। सुबह पांच बजे ही गोदाम पर ग्राहकों की लाइन देखी जा सकती है। अपने समय पर गोदाम खुलने के बावजूद उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जिन घरों के पुरुष किसी कारणवश नहीं आ रहे हैं वहां की महिलाओं को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। आरोप है कि जब व्यावसायिक सिलेंडर की उपलब्धता नही है तो बड़े-बड़े होटल और रेस्टोरेंट कैसे चल रहे हैं। उपभोक्ता कहते हैं कि घरेलू गैस का प्रयोग धड़ल्ले से...