भागलपुर, अप्रैल 30 -- गोराडीह संवाददाता गोराडीह प्रखंड क्षेत्र में बुधवार देर शाम को हुए बारिश से कई फसलों को काफी फायदा हुआ। जिसमें सबसे अधिक मूंग की फसल को फायदा हुआ। वही आम के टिकोले के लिए भी फायदेमंद साबित हुआ। साथ ही सब्जी के खेती के लिए भी वरदान सबित हुआ। किसान राकेश सिंह ने बताया कि गर्मी अधिक होने से सब्जी की फसल मुरझाने लगी थी। लेकिन शाम को हुई बारिश से पौधो में जान आ गई। वहीं छोटेलाल सिंह ने बताया कि इस बार भी बगीचे में आम का फसल आया है। जिसमें अब बारिश का पानी पड़ने से फसल साइज बड़ा और अधिक मीठे होंगे। यह भी पढ़ें- प्री-मानसून की वर्षा से फसलों पर पड़ रहा मिश्रित असर वहीं अशोक मंडल ने बताया कि रबी फसल के बाद खेतों में मूंग की फसल लगाई है। जिसमें बारिश पड़ने से अब मूंग के फसल को भी काफी फायदे हुआ है। यह भी पढ़ें- भोजपुर में आंधी...