देर शाम पहुंचा शव, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
पडरौना, मई 16 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भुजौली कोतरहा नाला के समीप पिछले शनिवार को हुई चाकूबाजी में घायल हथिया निवासी अजीत की बुधवार की शाम गोरखपुर बीआरडी कॉलेज में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मठिया नहर पर शव रखकर खड्डा-पडरौना मार्ग जाम कर दिया था।
घटना का विवरण मौके पर पहुंचे पर पहुंचे सीओ व नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव घर पहुंचा, तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पनियहवा स्थित नारायणी नदी के तट पर पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
चाकूबाजी की घटना खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम हथिया निवासी अजीत यादव उम्र 24 वर्ष हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जिंदाछपरा निवासी मामा छोटेला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.