हजारीबाग, मार्च 10 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि रामनवमी के पावन अवसर पर पहला मंगला जुलूस धूमधाम से निकाला गया। हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी के उपलक्ष्य में चैत्र महीने के हर मंगलवार को यह जुलूस निकालने की परंपरा रही है। शहर के कई अखाड़ों ने मंगला जुलूस निकालकर इस परंपरा का पालन किया। होली के बाद पड़ने वाले पहले मंगलवार से रामनवमी तक चलने वाला मंगला जुलूस 100 साल से अधिक पुरानी एक पारंपरिक उत्सव परंपरा है। इसमें विभिन्न अखाड़ों के राम भक्त पारंपरिक शस्त्रों तलवार, लाठी के साथ शोभायात्रा निकाली और हनुमान जी की प्रतिमा के साथ शौर्य प्रदर्शन किया। यह जुलूस होली के बाद के पहले मंगलवार को शुरू होकर रामनवमी तक हर मंगलवार को निकलता है। जिसमें शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों अखाड़े अपने-अपने क्षेत्र में भाग लेते हैं। राम भक्त पारंपरिक वेशभूष...