मऊ, मार्च 28 -- मऊ, संवाददाता। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार की देर शाम 9 बजे के बाद तेज गरज-चमक के साथ अचानक बारिश शुरु हो गई। बारिश शुरु होने के साथ कई स्थानों की बिजली गुल हो गई। बारिश होने से जहां तापमान में गिरावट आ गई, वहीं दूसरी तरफ गेहूं की फसलों को क्षति को लेकर किसान चिंतित नजर आए। मार्च माह के अंतिम सप्ताह के दौरान मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव के क्रम में शुक्रवार की सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। इस बीच शुक्रवार की देर रात लगभग 9 बजे आकाश में तेज चमक गरज के साथ बारिश शुरु हो गई। नगर क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा, सहादतपुरा, भीटी, मिर्जाहादीपुरा, सिंधी कालोनी, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग बारिश के बीच भींगते हुए गंतव्य को जाते हुए दिखाई दिए। वहीं ग्रामीण अंचलों में खेतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.