हरदोई, अप्रैल 4 -- हरदोई। जनपद में शनिवार देर शाम करीब सात बजे अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज बारिश और बादलों की जोरदार कड़कड़ाहट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। शहर के मोहल्ला आजाद नगर, सुभाष नगर, सदर बाजार, अटल चौक और पिहानी चुंगी समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। ग्रामीण क्षेत्रों में बिलग्राम, माधौगंज, सांडी, शाहाबाद और पिहानी इलाके तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आए। इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पक चुकी है और कई स्थानों पर कटाई भी शुरू हो गई है। ऐसे में बारिश और तेज हवा से फसल के गिरने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा या ओलावृष्टि हुई तो उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। उधर, बिजली की तेज कड़कड़ाहट और खराब मौसम के चलते ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर...