देर शाम चली आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त
इटावा औरैया, मई 31 -- इटावा। रविवार को पूरे दिन मौसम ठीक रहने के बाद शाम को अचानक मौसम बिगड़ गया। मोबाइल पर जैसे ही अलर्ट का अलार्म बजा उसके 15 मिनट के भीतर ही तेज गति की हवाओं के साथ आंधी आ गई और बारिश भी होने लगी । इसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जो जहां था वहीं रुक गया। आंधी इतनी तेज थी कि कुछ स्थानों पर टीन उड़ गई तो कहीं बिजली के तार टूट कर नीचे गिर पड़े। इस दौरान 60 किलोमीटर की स्पीड से चली हवा ने परेशान किया। देर शाम आंधी शुरु होने से पहले ही सतर्कता के तौर पर शहरी क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- कल का मौसम 1 जून: यूपी में 8 डिग्री तक गिरा पारा, 60 से ज्यादा जिलों को लेकर फिर अलर्ट जारी आंधी और बारिश बंद होने के बाद जब सप्लाई खोली गई तो कई स्थानों पर फॉल्ट मिले। इसके चलते देर रात तक बिजली सप्लाई बहाल हो प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.