बाराबंकी, अप्रैल 8 -- बाराबंकी। स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में स्थित कुछ अधिवक्ताओं के टीनशेड व चैंबर मंगलवार की देर शाम तोड़े दिए गए। इसकी जानकारी मिलते ही अधिवक्ता मौके पर पहंुच गए और नाराजगी जताई। कोर्ट परिसर में सिविल बार के पास कुछ एक अधिवक्ता के टीन शेड तोड़कर उसका मलबा उठाया जाने लगा। इसकी जानकारी जैसे ही साथी अधिवक्ताओं को हुई तो वे मौके पर पहंुचकर मलबे को वही रोक लिया। अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखकर जेसीबी मशीन वापस लौट गई । मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया। जिला बार के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने बताया की कल जिला जज से बातचीत करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अधिवक्ता सुनीत अवस्थी, प्रदीप श्रीवास्तव, संजीव समेत दर्जनों अधिवक्ता कचहरी परिसर पहंुच गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...