किशनगंज, मई 22 -- पौआखाली। पौआखाली एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को दिनभर भीषण उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण वातावरण में गर्मी बनी रही, जबकि दोपहर होते-होते उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। चिलचिलाती धूप और हवा नहीं चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। बाजारों, चौक-चौराहों एवं सड़कों पर दिन के समय सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ देखी गई। दिनभर लोग गर्मी और पसीने से परेशान रहे। बिजली की आंखमिचौली ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। उमस भरी गर्मी के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग दिनभर ठंडे पेय पदार्थों एवं पंखे-कूलर के सहारे गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते नजर आए। यह भी पढ़ें- देर रात हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहानाबारिश का आग...