देर रात हुई बारिश से मौसम सुहाना
बगहा, जून 8 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। शनिवार की देर रात हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी है। पिछले कई दिनों से तेज धूप और बढ़ते तापमान से परेशान लोगों ने रविवार की सुबह सुहावने मौसम का आनंद लिया। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। खासकर गन्ना, सब्जी और धान की नर्सरी (बिचड़ा) के लिए यह बारिश काफी लाभकारी साबित हुई है। यह भी पढ़ें- रोहिणी की बारिश से तपिश पर ब्रेक, झमाझम वर्षा ने दी राहतकिसानों की खुशी किसानों ने बताया कि लगातार पड़ रही गर्मी के कारण धान के बिचड़े सूखने लगे थे और खेतों में नमी की भारी कमी हो गई थी। बारिश होने से सूख रहे बिचड़ों में नई जान आ गई है तथा खरीफ फसलों की तैयारी को भी गति मिली है। कई किसानों ने खेतों की जुताई तैयारी शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश ने छीन ली गर्मी की तपिश, जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.