शामली, मई 7 -- शामली। देर रात हुई झमाझम बारिश के बाद शहर के अनेकों स्थानों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई। वही शहर के प्रमुख बाजारों में कीचड फैलने से दुकानदारों और बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पडा। गत रात अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरूवार को मौसम का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया है। बारिश के बाद दिनभर मौसम सुहावना बना रहा और ठंडी हवाऐं चलती रही। यह भी पढ़ें- पालिका कार्यालय के बाहर रुके गंदे पानी से लोगों में रोष, दुकानदारों का प्रदर्शन लेकिन बारिश के बाद लोगों को उस समय परेशानियां हुई, जब शहर के कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शह...