रांची, अप्रैल 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। गर्मी बढ़ते ही राजधानी रांची के कई मुहल्लों में बीती देर रात से लोकल फॉल्ट की समस्या ने लोगों को परेशान किए रखा। बिजली की स्थिति ऐसी थी कि आधी रात को हरमू हाउसिंग कॉलोनी, शिवालिक रोड में प्रत्येक 10-10 मिनट पर बिजली की आंख मिचौनी की शिकायत मिलती रही। वहीं, दूसरी ओर हरमू के रुक्मिणीनगर में लो वोल्टेज की समस्या ने रात में लोगों की नींद भी खराब कर दी। यह समस्या देर रात से सुबह करीब पांच बजे तक इन इलाकों में लगातार जारी रही। इसके अलावा रातू रोड, आर्यपुरी नटराज अर्पाटमेंट का देर रात ट्रांसफॉर्मर तेज अवाज के साथ बंद हो गया। यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर में गड़बड़ी से बनियाडीह में बिजली संकट साथ ही आर्यपुरी, बागेश्वरी अर्पाटमेंट रातू रोड में ट्रांसफॉर्मर देर रात को जल गया। हालांकि बिजली विभाग ने रविवार देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.