मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वरीय पुलिस अधिकारी के आदेश पर मंगलवार की देर रात शहर के विभिन्न इलाकों के होटलों में छापेमारी की गई। इस दौरान अघोरिया बाजार चौक के एक होटल से पटना की युवती समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया गया। युवती एक कमरे में चार लड़कों के साथ थी। गतिविधि संदिग्ध देख सभी को थाने लाकर सत्यापन किया जा रहा है। होटल के रजिस्टर में सही से नाम-पता नहीं लिखे जाने पर मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया है। बताया गया है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद मंगलवार की रात एक साथ शहर के नगर, मिठनपुरा, काजी मोहम्मदपुर, सदर, अहियापुर व ब्रह्मपुरा समेत अन्य थाना क्षेत्र के होटलों में छापेमारी की गई। देर रात तक तलाशी अभियान जारी रहा। काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अघोरिया बाजार के एक होटल से युवती समेत 10 लोगो...