पूर्णिया, अप्रैल 20 -- बायसी, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बायसी में देर रात सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम अभिषेक रंजन एवं एसडीपीओ जितेंद्र पाण्डेय के संयुक्त नेतृत्व में बायसी पूरब चौक और बरसौनी टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया वाहन चालक, बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया चालक तथा आवश्यक दस्तावेज नहीं रखने वालों पर कार्रवाई की गई। कुल मिलाकर 10 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना सभी वाहन चालकों की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- चला वाहन चेकिंग अभियान, दस हजार से अधिक का वसूला जुर्माना उन्होंने लोगों से अपील की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.