पूर्णिया, अप्रैल 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले के थानों में नियम विरूद्ध वाहन परिचालन पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। बीते कल दिन भर चले अभियान में वाहनों पर कुल 1 लाख 80 हजार 600 रूपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने अनावश्यक एलईडी डैगलिंग लाइट्स से लेकर वाहनों पर लगाए जाने वाले अनधिकृत हूटर पर जमकर कार्रवाई की। साथ ही शीशे पर ब्लैक फिल्म लगे वाहन भी पुलिस के टारगेट पर रहे। जिनपर फाइन के साथ ब्लैक फिल्म उतरवाने तक की कार्रवाई की गई। पुलिस ने एलईडी लाइट्स वाले 23 वाहनों पर 2300, हूटर वाले एक वाहन पर एक हजार, ब्लैक फिल्म वाले 9 वाहनों पर 4600 एवं ट्रैफिक नियम को तोड़ने तथा वैध दस्तावेजों की कमी वाले वाहनो पर कुल 1 लाख 72 हजार 700 रूपये जुर्माना लगाया। यह भी पढ़ें- कटिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर जीरो टॉलरेंस, चला महाभियान ...