देर रात मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से बदला संभल का मिजाज
संभल, मई 29 -- जनपद में गुरुवार देर रात मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों को देर रात तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने राहत पहुंचाई। अचानक बदले मौसम से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी। हालांकि तेज आंधी के कारण कई इलाकों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई और रातभर लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। रात करीब 9 बजे आसमान में काले बादल छाने शुरू हुए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद जिले के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी होने लगी। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने आसमान से ओले गिरते देखे। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जबकि बिजली लाइनों में फाल्ट आने से शहर में कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.