देर रात में आंधी का कहर, पेड़ टूटकर बिजली लाइनों पर गिरे
आगरा, मई 30 -- जनपद में शुक्रवार की देरशाम आई तेज आंधी से ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ टूटकर विद्युत तारों पर गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अमांपुर नगर पंचायत परिसर में पेड़ आंधी के दौरान अचानक टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से नगर पंचायत परिसर में खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। चौकीदार भी पेड़ गिरने से बाल-बाल बच गया। अमांपुर कस्बा में बीती रात क्षेत्र में आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। सबसे बड़ा हादसा नगर पंचायत अमापुर की जल निगम पानी की टंकी परिसर में हुआ। जहां एक पेड़ भरभराकर टिन शेड पर जा गिरा। इस परिसर में अधिशासी अधिकारी विनय कुमार का सरकारी निवास हैं। हादसे के वक्त वहां तैनात एक चौकीदार सद्दाम बाल-बाल बच गया। जबकि परिसर में खड़े बिजली के खंभे, पोल और ईओ की निजी कार मलबे में दबकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.