देर रात भूकंप के झटकों से हिला पाकुड़, मुर्शिदाबाद रहा केंद्र
पाकुड़, सितम्बर 6 -- पाकुड़/महेशपुर। शनिवार की देर रात भूकंप के हल्के झटकों से पाकुड़ शहर और आसपास के इलाकों में लोगों के बीच अचानक हलचल मच गई। रात 10 बजकर 24 मिनट 04 सेकंड पर महसूस किए गए कंपन से कई लोग घरों से बाहर निकल आए। कृष्णापुरी कॉलोनी, श्यामनगर, मालपहाड़ी, हरिनंगा बाजार, हिरणचौक, गांधी चौक समेत शहर और आसपास के कई इलाकों में लोगों ने झटके महसूस किए। कुछ लोगों ने घरों के दरवाजे, खिड़कियों और सामान में हल्का कंपन होने की बात बताई। भारत सरकार के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 5 सितंबर की रात आए भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। इसका केंद्र पाकुड़ में नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र 24.707 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.914 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। इसकी गहराई ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.