देर रात भदऊं चुंगी में आधी रात हटाए गए धार्मिक स्थल
वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आदमपुर थाना क्षेत्र के किला कोहना (भदऊं चुंगी) स्थित मंगलवार देर रात धार्मिक स्थल हटा दिए गए। उनके पास के कब्रिस्तान से जुड़ी भूमि से भी अवैध कब्जे हटाए गए। इस संयुक्त कार्रवाई में जिला प्रशासन, पुलिस और रेलवे की टीमें शामिल थीं। कार्रवाई के दौरान कई थानों की पुलिस के साथ भारी संख्या में अर्धसैनिक बल और पीएसी के जवान मौके पर मौजूद थे। उत्तर रेलवे की निर्माण परियोजनाओं से संबंधित इस भूमि को लेकर उच्च न्यायालय में रिट दायर की गई थी। रेलवे के पक्ष में फैसला आने के बाद कार्रवाई की गई। बता दें कि काशी रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार और विस्तार के तहत स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 47.26 एकड़ में निर्माण कार्य प्रस्तावित है। धार्मिक स्थल की भूमि को लेकर रेलवे और स्थानीय पक्षों में विवाद था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.