रामपुर, मई 5 -- जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ था लेकिन रविवार की देर रात अचानक एकदम मौसम बिगड़ गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के बीच रुक रुककर बारिश शुरू हुई। रविवार की सुबह से मौसम साफ बना हुआ था और दिन भर तीखी धूप रही। साफ मौसम के बीच तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया था। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छा गए। देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और मौसम ठंडा हुआ लेकिन देर रात जाकर मौसम पूरी तरह बिगड़ गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी व बारिश से पारे में कमी दर्ज की गई है। हालांकि सोमवार की सुबह तेज धूप होने की वजह से उमस लोगों को परेशान कर रही है। यह भी पढ़ें- आंधी की तबाही, 20 खंभे और 25 बिजली लाइने टूटीजलभराव से बढ़ी मुश्किलें रविवार की देर रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.