कटिहार, मार्च 29 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में देर रात हुई हल्की बारिश ने जहां मौसम को सुहाना बना दिया, वहीं खेतों में तैयार खड़ी फसलों के लिए चिंता बढ़ा दी है। खासकर गेहूं, मक्का और दलहन की पकी फसल को इस बारिश से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। खेतों में कटाई के इंतजार में खड़ी फसल पर नमी का असर पड़ सकता है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होने की संभावना है।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे और वातावरण में नमी बनी रही। उन्होंने बताया कि पुरवा हवा 9 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जिससे मौसम में बदलाव का असर साफ देखा गया।अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में 2 ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.