उरई, अप्रैल 3 -- जालौन। गुरुवार रात हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते किसानों के चेहरों पर चिंता की रेखाएं खिंच आई हैं। इस समय खेतों में गेंहू की फसल लगभग तैयार हो चुकी है। गेंहू की कटाई का कार्य भी शुरू हो चुका है। गुरूवार की रात अचानक मौसम में आए बदलाव के चलते बारिश शुरू हो गई। लगभग आधा घंटे की बारिश से खेतों में खड़ी गेंहू की फसल खराब होने की आशंका हो गई है। इससे पूर्व मंगलवार की रात भी अचानक आई आंधी, पानी और बारिश से किसानों की फसल खेतों में बिछ गई थी। गुरूवार की रात हुई बारिश ने भी किसानों की खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया है। किसान बृजेश कुमार, सुनील श्रीवास्तव आदि ने बताया कि इसी फसल पर परिवार का खर्च टिका हुआ है। लेकिन लगातार हो रही बारिश से फसल खराब हो रही है। यदि बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.