देवरिया, जून 26 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र में एक पान की दुकान देर रात तक खोलने से मना करने पर दुकानदार भाई हल्का दरोगा से ही उलझ गए। विवाद बढ़ता देख पुलिस दोनों भाइयों को थाने उठा लाई। पूरी रात थाने पर काटने के बाद भाइयों का पुलिस ने चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार मोहर्रम को लेकर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए नगर के दुकानदारों को समय से दुकान बंद करने का निर्देश दिया गया है। कई बार मना करने के बाद भी गांधी चौक स्थित पान की दुकान रात 11 बजे तक खुल रही थी। गांधी चौक स्थित एक पान की दुकान देर रात खोलने को लेकर स्थानीय पुलिस कई बार दुकानदार भाइयों को समझा चुकी थी। बुधवार की रात करीब 11 बजे दुकान खुली मिलने पर हल्का दरोगा अजय तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दरोगा ने दुकानदार को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच दुकान पर ब...