मुंगेर, मई 4 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। योग नगरी मुंगेर के इतिहास में 6 मई 2026 का दिन स्वर्णाक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। यह अवसर न केवल आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का गवाह बनेगा, बल्कि दक्षिण और उत्तर भारत की सांस्कृतिक एवं दिव्य परंपराओं के मिलन का भी केंद्र होगा। परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी के मुंगेर पदार्पण के 69 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी 6 मई को भव्य 'मुंगेर पदार्पण दिवस' और 'श्रीनिवास कल्याणोत्सवम्' का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् द्वारा संचालित भगवान श्री तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति पहली बार बिहार की धरती पर, विशेषकर मुंगेर पहुंच चुकी है。

69 साल पहले पड़ा था योग का बीजारोपणः ​उल्लेखनीय है कि 6 मई 1957 को स्वामी सत्यानंद सर...