देर रात पहुंचा ड्रोनमैन का शव, नम आंखों के बीच हुआ अंतिम संस्कार
महाराजगंज, जुलाई 16 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। सिसवा के इंदिरा नगर असमन छपरा निवासी ड्रोनमैन के नाम से प्रसिद्ध युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की लखनऊ में हुई संदिग्ध मौत के बाद बुधवार की देर रात शव उसके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार सुनकर लोगों का कलेजा कांप जा रहा था। गुरुवार को बेलवा के खेखड़ा घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया और उसके पिता संजय सिंह ने मुखाग्नि दी। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व लोगों की भारी भीड़ रही और लोगों ने नम आंखों से इस युवा वैज्ञानिक को अंतिम विदाई दी।परिजनों के अनुसार मंगलवार को लखनऊ के नोवाटेल होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में राहुल का शव मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को वीडियो कैमरे के निगरानी में पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। उसके पिता संजय सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.