मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। विश्वस्तरीय जंक्शन निर्माण प्रोजेक्ट के अंतर्गत बुधवार की देर रात निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज पर आखिरी गर्डर चढ़ाने का काम शुरू हुआ। इसको लेकर रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक का ब्लॉक लिया गया। कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग व प्लेटफॉर्म संख्या आठ के बीच एफओबी बन रहा है। गर्डर चढ़ाने से पहले सुरक्षा को लेकर प्लेटफॉर्म संख्या सात व आठ को पूरी तरह खाली करा लिया गया था।बताया गया कि एफओबी का काम पूरा होने पर स्काई वाक व नवनिर्मित कंबाइंड टर्मिनल चालू हो जाएगा। हालांकि 442 करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत विश्वस्तरीय जंक्शन का निर्माण कार्य विस्तारित समय सीमा 31 दिसंबर 2026 तक पूरे होने के आसार नहीं हैं। अब तक करीब 50 प्रतिशत काम ही पूरे हो सके हैं। यानी करीब साढ़े नौ महीने में बचे हुए काम पूरा होना मुमकिन नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.