भभुआ, जनवरी 13 -- भड़सांय में नया अनाज से चूड़ा, लावा और चावल भुंजवाने आ रहे लोग मकर संक्रांति पर्व को ले घरों में महिलाएं तैयार कर रही हैं देसी मिठाई (पेज चार की फ्लायर) भगवानपुर, एक संवाददाता। मकर संक्रांति की तैयारी गांव से लेकर शहर तक की जा रही है। कुछ लोग आज और कुछ कल इसे मनाएंगे। इसको लेकर गांवों में भड़भूंजा के भड़सांय की भट्ठी देर रात तक सुलग रही है, जहां ग्रामीण ही नहीं शहर के लोग भी चूड़ा, लावा, चावल भुंजवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके बदले में भड़भुंजा को लोग पैसा के अलावा भूना हुआ दाना भी दे रहे हैं, ताकि मकर संक्रांति पर उनका परिवार भी उक्त चीजें ग्रहण व दान कर सकें। मकर संक्रान्ति पर लावा, चूड़ा, जवार, तिल आदि भुजवाने के लिए प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न भड़सांय में देर रात तक लोगों की भीड़ देखी जा रही है। भीड़ इतनी रह रही है कि ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.