अमरोहा, मार्च 15 -- त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले का विकास कराया जाएगा। इसके तहत कई करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे गए हैं। इसमें विधायक और सांसद के प्रस्ताव शामिल हैं। अधिकांश प्रस्ताव सड़क निर्माण व अन्य विकास कार्यों से संबंधित बताए जा रहे हैं। शनिवार को संबंधित विभागों के कार्यालय देर रात तक खुले रहे। अफसर प्रस्तावों की सर्वे रिपोर्ट आदि का आंकलन करते हुए एस्टीमेट तैयार कर शासन को ऑनलाइन प्रस्ताव भेजने में जुटे रहे। गौरतलब है कि शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कराए जाने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव शीघ्र भेजने का निर्देश दिया था। जिससे शीघ्र ही बजट आवंटित कर विकास कार्य कराए जा सकें। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। जो कार्य कराए जाएंगे उनका सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.