कानपुर, फरवरी 28 -- चकेरी। शादी समारोह में देर रात तक डीजे बजाने पर चकेरी में गेस्ट हाउस संचालक और जाजमऊ में समारोह आयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर चौकी प्रभारी दिवेश चंद्र मिश्रा के अनुसार 26 फरवरी की रात को सिन्हा रोड पर स्थित राजेश्वरी रिसोर्ट में शादी समारोह के दौरान बारात आने के दौरान तेज आवाज में बैंड बाजा बजाया जा रहा था। इसके अलावा गेस्ट हाउस में डीजे भी देर रात तक बजाया जा रहा था। जिससे आस-पास के लोगों को समस्या हो रही थी। इसी के चलते गेस्ट हाउस के प्रबंधक राजेन्द्र कुमार पाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। वहीं दूसरी तरफ जाजमऊ थाना क्षेत्र के दरोगा प्रवीन कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है कि बीती 25 फरवरी की देर रात को नई बस्ती नूरी रोड निवासी संजय कुमार अपनी भतीजी के शादी समारोह का आयोजन एक खाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.