फिरोजाबाद, मई 10 -- बंबा चौराहा पर ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा सैकड़ों परिवारों को भुगतना पड़ा। घंटों घर में गैस के इंतजार में रहे तो वहीं कई लोगों ने चाय आदि के लिए इंडक्शन का सहारा लिया, लेकिन खाना बनाने में दिक्कतें आई। वहीं गैस कंपनी की टीम ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरस्त कर दिया। इसके बाद इलाकों में गैस सप्लाई सुचारू हो सकी। बंबा चौराहा पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। पीडब्ल्यूडी ठेकेदार की जेसीबी ने शहर में शनिवार देर शाम को बंबा चौराहा पर गैस की मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी थी। यह भी पढ़ें- बंबा चौराहा चौड़ीकरण के दौरान गेल गैस की पाइप लाइन लीकेज बंबा चौराहा पर पीडब्ल्यूडी ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण का काम कराया जा रहा था। शनिवार शाम को जेसीबी से जमीन की खुदाई के दौरान वहां से गुज...