आगरा, मई 4 -- कोतवाली क्षेत्र के बरा गांव में रविवार की रात करीब पौने नौ बजे मामूली विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के पेट में लगी और पार निकल गई। उसे गंभीर हालत में गंजडुंवारा सीएचसी से बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है, पीड़ित परिजनों से बातचीत की है और तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात पौने नौ बजे बरा गांव में युवक को गोली मारकर घायल करने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राधेश्याम मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। गोली लगने से घायल हुए युवक की शिनाख्त 30 वर्षीय अखिलेश पुत्र चरण सिंह निवासी बरा गंजडुंडवारा के रूप में हुई। पुलिस को परिजनों ने बताया कि गोली गांव के ही एक नामजद व्यक्ति ने मारी है। वह रिश्ते मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.